उत्कृष्ट कार्य के लिए भाटी को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान
भाटी ने पुरस्कार में मिली 5100 की राशि अपने विद्यालय विकास के लिए किया भेंट
जोधपुर,उत्कृष्ट कार्य के लिए भाटी को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा शेरगढ़ में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर हेम सिंह भाटी भलासरिया को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय अंबेडकर सर्किल शेरगढ़ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें – मेले के दौरान यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था रहेगी
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र सिंह शेखावत ने हेम सिंह भाटी भलासरिया को श्रीफल,5100 रुपए का चेक,स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र भेंट कर व शिक्षा अधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।भाटी को शिक्षक सम्मान उनके द्वारा खेल, शिक्षा,एनसीसी,पर्यावरण एवं जल संरक्षण,विद्यालय विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
भाटी ने ब्लॉक स्तर शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार और अपने विद्यालय स्टॉफ का आभार जताया। भाटी को शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किए जाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार व्याख्याता गंगा सिंह राठौड़,सुरेन्द्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, चंपालाल,सुरेंद्र कुमार भास्कर,अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुमार गेंवा,बाबूलाल, कालूराम, पुखराज,वरिष्ठ सहायक देवेंद्र यादव, चंपाराम,विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणो ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। भाटी ने पुरस्कार में मिली 5100 की राशि अपने विद्यालय विकास के लिए भेंट कर उल्लेखनीय उदहारण प्रस्तुत किया।