Doordrishti News Logo

वक्ताओं के प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को बनाया ऊर्जावान

जोधपुर, शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में आयोजित किये जा रहे भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के छः मण्डल पावटा, खाण्डाफलसा, शास्त्रीनगर, रातानाडा, मसूरिया, सूरसागर मण्डल के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन चार सत्रों के बाद समापन सत्र हुआ।

BJP's six-board training camp completed

मण्डल में निवास करने वाले जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चाे के अध्यक्ष व महामंत्री ने भाग लिया। मण्डल प्रशिक्षण के दूसरे दिन पार्टी की विचारधारा के अनुरूप भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम गाया गया।

BJP's six-board training camp completed

इसके पश्चात् कार्यकर्ताओं को भाजपा का वर्ग गीत का गुणगान कराया गया। सत्र में चरणबद्ध तरीके से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण के माध्यम से मार्गदर्शन कर उनमें ऊर्जा भरने का काम किया गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार जिला महामंत्री एवं मण्डल प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक डा. करणीसिंह खींची ने सभी मण्डलों में आयोजित हो रहे सत्र के बारे में जानकारी ली।

मण्डल प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण में पांच सत्रों के सफल आयोजन हेतु मण्डल अध्यक्ष सुनिल कुमार भाटी, महेन्द्र छंगाणी, राकेश बागरेचा, माधोसिंह परिहार, श्याम सुन्दर गौड़, ताराचंद गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मण्डल प्रशिक्षण सत्र के की शुरूआत में बाणेश्वर गोस्वामी, सूरसागर मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष के आकस्मिक देहांत होने पर भाजपा परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। मण्डल प्रशिक्षण का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026