Doordrishti News Logo

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का जनाक्रोश 17 को

  • जन आक्रोश महाघेराव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आएंगे
  • तुष्टीकरण में डूबी कांग्रेस सरकार और इसके मुखिया हिन्दू विरोधी- देवनानी
  • 2023 में कांग्रेस भगाओ, 2024 में फिर से मोदी लाओ

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा 17 अप्रैल को जनआक्रोश महाघेराव करेगी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेधाध्यक्ष सीपी जोशी एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत सहित अनेक भाजपा नेता महाघेराव में शामिल होंगे। जन आक्रोश घेराव की तैयारियों को लेकर रविवार को जोधपुर जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

ये भी पढ़ें- एम्स डॉक्टरों की टीम ने दी स्वलीन बच्चों के व्यवहार प्रबंधन पर जानकारी

जोधपुर संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव दवेनानी ने बैठक में आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आंकठ तुष्टीकरण में डूबी है और इसके मुखिया अशोक गहलोत हिन्दू विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी नकारा,निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प हर कार्यकर्ता करे और इसकी तैयारी में अभी से जुट जाएं। शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के उद्देश्य से रणनीति बनाई है। इसी के तहत जोधपुर संभाग सहित सभी संभागों में जन आक्रोश महाघेराव किया जाएगा। जोधपुर में यह घेराव 17 अप्रैल को किया जाएगा। जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अध्यक्षता में रविवार को इसकी तैयारियों को लेकर स्थानीय सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा के जिला पदाधिकारियों,मण्डल मोर्चा कार्यकर्ताओं,जन प्रतिनिधि,पार्षदों एवं प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को मुख्यरूप से जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने संबोधित किया और कहा कि देशभर में कांग्रेस कोमा में है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार से भी लोग इतना परेशान हो चुके हैं कि आमजन भी तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली ऐसी नकारा निक्कमी सरकार को विदा करने को तैयार है। उन्होने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिमाग का दिवाला निकल चुका है और वो भी आकंठ कुंठा का शिकार हैं। ऐसे हिन्दू विरोधी मुख्यमंत्री को सबक सिखाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ को एकजुटता के साथ आमजन को साथ लेकर विरोध करना होगा। राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन के बीच ले जाना होगा।

ये भी पढ़ें- सिंधी यूथ वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव संपन्न

देवनानी ने 17 अप्रैल को प्रस्तावित जनआक्रोश महाघेराव में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को आमजन के साथ शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि वर्ष 2023 में कांग्रेस को भगाओ और 2024 में मोदी जी को दुबारा लाओ। इस मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर दस्तक देनी होगी। उन्होंने बाड़मेर की एक महिला के साथ हैवानियत कर मारने की घटना को निंदनीय बताया और कहाकि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार रोकने में यह सरकार विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पूरे साढ़े चार साल तक अपने ही मंत्रियों और विधायकों से सरकार को बचाने में व्यस्त रहे और कोरी घोषणाएं करके आमजन के साथ धोखा कर रहे हैं। देवनानी ने यह भी आरोप लगाया कि गहलोत ने आनन-फानन में 19 जिलों की घोषणा तो कर दी लेकिन यह घोषणा अब उनके गले की फांस बन चुकी है। अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री का विरोध किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में 24 अप्रेल से लगेंगे महंगाई राहत कैंप

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ भाजपा जोधपुर से जनआक्रोश घेराव के जरिये आगाज करेगी। जनआक्रोश घेराव में प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 17 अप्रैल को जोधपुर आएंगे। इस दौरान केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत सहित अनेक भाजपा नेता जन प्रतिनिधि जन आक्रोश घेराव में मौजूद रहेंगे। बैठक को सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,भाजपा नेता अतुल भंसाली,महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित,नाथूसिंह राठौड़,महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व जिला महामंत्री करणीसिंह खीची,उप महापौर किशन लढ्ढा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया और जनआक्रोश घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने किया। बैठक में जिला संगठन पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026