भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत 34179 वोट से आगे

  • जोधपुर लोकसभा
  • भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 345093 वोट
  • कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 310614 वोट

जोधपुर,जोधपुर लोकसभा में अब तक के परिणाम में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत 33793 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके निकट प्रतिद्वंदी कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा कड़ी टक्कर दे रहे है। शेखावत अब तक जहां 343574 वोट हैं तो वहीं करण सिंह 309494 पर चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव -2024 के जोधपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गिनती की गई। उसके बाद विधान सभावार वोटों की गिनती शुरू की गई। पॉलिटेक्निक कॉलेज में जोधपुर संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा की गिनती जारी है। अब तक की गिनती में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत 321146,कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा 286796,निर्दलीय सुनील कुमार पारिक 3645,बहुजन समाज पार्टी की मंजू मेघवाल 3162,निर्दलीय सुनील भंडारी 1659, एएसपी के अंदाराम उर्फ आनंद चौहान 1676 वोट पर चल रहे हैं।

विधानसभा वार मत
फलोदी
फलोदी विधानसभा की 19 राउंड में से 10 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 40128,भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 36492 और निर्दलीय सुनील पारिक 734 पर चल रहे हैं।

शेरगढ़
शेरगढ़ विधानसभा की 21 राउंड में से 10 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 35800, भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 40223 और निर्दलीय सुनील पारिक 831 पर चल रहे हैं।

शहर
जोधपुर शहर विधान सभा में 13 राउंड में से 7 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 35538,भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 38447 और निर्दलीय मंजू मेघवाल 96 पर चल रहे हैं।

लूणी
लूणी विधान सभा के 24 राउंड में से 10 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 35720, भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 38487 और निर्दलीय मंजू मेघवाल 286539 पर चल रहे हैं।

लोहावट
लोहावट विधानसभा में 20 राउंड में से 10 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 40989, भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 38972 और निर्दलीय सुनील पारिक 702 पर चल रहे हैं।

सरदारपुरा
सरदारपुरा विधान सभा में 17 राउंड में से 8 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 32995, भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 42799 और निर्दलीय मंजू मेघवाल 215 पर चल रहे हैं।

सूरसागर
सूरसागर विधान सभा में 19 राउंड में से 8 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 32236, भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 48502 और निर्दलीय मंजू मेघवाल 238 पर चल रहे हैं।

पोकरण
पोकरण विधान सभा में 22 राउंड में से 11 राउंड की गिनती में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 39603, भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 41355 और निर्दलीय सुनील पारिक 680 पर चल रहे हैं।