भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार तीसरी बार बने सांसद
- जोधपुर लोकसभा क्षेत्र
- गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 115677 वोट से हराया
- शेखावत को मिले 730056
- कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा के काटे में गए 614379 वोट
- तीसरे नंबर पर रही नोटा को मिले 10591 वोट
जोधपुर,भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार तीसरी बार बने सांसद। जोधपुर लोकसभा सीट की मतगणना संपन्न हो गई। सुबह 8बजे शुरू हुई मतगणना सायं 7:15 बजे संपन्न हुई। यहां हुई आठ विधान सभा की मतगणना में दोनो प्रत्याशियों में टक्कर बनी रही। इस बार के छाव में खास बात यह रही कि निर्दलीय व अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को कोई भी तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब नही हो पाए। भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 115677 वोट से हराया। शेखावत को 730056 वोट मिले और कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा के खाते में 614379 वोट गए।नोटा को मतदाता ने तीसरे नंबर पर रख कर 10591 वोट दिए।
भाजपा के खेमे में इस जीत का जश्न का माहोल है,शेखावत के मुख्य चुनावी कार्यालय में पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां शेखावत को फूलमालाओं से लाद दिया और ढोल थाली की थाप पर कार्यकर्ता झूमते दिखे। हर कोई मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर रहे थे। समर्थक और कार्यकर्ता शेखावत के तिसरी बार की जीत से उत्साहित थे।
विधान सभावार नतीजे इस प्रकार रहे
फलोदी
फलोदी विधानसभा की 19 राउंड में गिनती हुई जिसमे भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 75259, कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 77833 और निर्दलीय सुनील पारिक को 1176 वोट पर संतोष करना पड़ा।
शेरगढ़
शेरगढ़ विधानसभा की 21 राउंड की मतगणना हुई जिसमे भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 84480 वोट,कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 74852 वोट और निर्दलीय सुनील पारिक 1786 वोट मिले।
जोधपुर शहर
जोधपुर शहर विधान सभा में कुल13 राउंड की गिनती हुई जिसमे भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 77390 वोट कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 50661 वोट और निर्दलीय मंजू मेघवाल को 202 वोट मिले।
लूणी
लूणी विधान सभा की 24 राउंड में गिनती में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 124026 वोट, कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 89151 वोट तथा निर्दलीय मंजू मेघवाल को 1102 वोट मिले।
लोहावट
लोहावट विधानसभा में 20 राउंड की गिनती में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 79801,कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 83994 वोट और निर्दलीय सुनील पारिक को 1557 वोट मिले।
सरदारपुरा
सरदारपुरा विधान सभा में 17 राउंड की मतगणना में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 90005 वोट, कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 74824 वोट तथा निर्दलीय मंजू मेघवाल 372 वोट मिले।
सूरसागर
सूरसागर विधान सभा में 19 राउंड में वोट की गिनती में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 117233,कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 81585 वोट तथा निर्दलीय मंजू मेघवाल 474 मिले।
पोकरण
पोकरण विधान सभा में 22 राउंड में गिनती हुई इसमें भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 74784 वोट, कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 75328 वोट तथा निर्दलीय सुनील पारिक को 1376 वोट मिले।