Doordrishti News Logo

मदन राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

जोधपुर,मदन राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी।भाजपा केन्द्र नेतृत्व द्वारा राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जोधपुर शहर जिला संगठन द्वारा खुशी मनायी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को मोबाईल पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार से दो दिवसीय जोधपुर दौरे पर

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि मदन राठौड़ वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत है।मूलतः सुमेरपुर विधान सभा क्षेत्र से है। 1970 के दशक में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन की शुरूआत की। पाली जिला इकाई में कई पदों पर रहने के बाद भाजपा प्रदेश इकाई में चले गये।
इससे पहले चार बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तिरंगा यात्रा में साथ रहे। वर्ष 2016 में 62 कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉंन्फेस में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधित्व किया।

मदन राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर जिला पदाधिकारी, मण्डल,मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बालोतरा जिला संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को टेलीफोन पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Related posts: