Doordrishti News Logo

कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को अस्पताल जाकर कोलकाता उत्तर के भाजपा जिलाध्यक्ष शिबाजी सिंहा रॉय का हालचाल जाने। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरूवार को दिल्ली से कोलकाता पहुंचे और यहां पर विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। शेखावत तृणमूल कांग्रेस की हिंसक राजनीति का शिकार हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिबाजी सिंहा रॉय  की कुशलता पूछने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान शेखावत ने कहा कि बुधवार रात एक बार फिर भाजपा का एक सिपाही तृणमूल कांग्रेस की हिंसक राजनीति का शिकार हुआ। इस बार तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने 60 वर्षीय रॉय के साथ निर्दयता से मारपीट की, लेकिन रॉय के हौसलों को वे तोड़ नहीं पाए। शेखावत ने कहा कि अस्पताल में रॉय से मुलाकात के दौरान उनकी निडरता और हिम्मत देख मैं यही कहना चाहता हूं कि तृणमूल कांग्रेस चाहे जितना जोर लगा ले, भाजपा उसकी हिंसा की राजनीति के आगे नहीं झुकेगी, बंगाल में कमल खिल कर रहेगा।

Related posts:

भाजपा प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता ने वार्ड 82 में किया सघन जनसंपर्क

September 8, 2026

प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर घोसी समाज का कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान

September 7, 2026

राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी

September 7, 2026

पर्यवेक्षक इकबाल खान ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

September 7, 2026

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर खुशी

September 6, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल की जालोरी गेट पर होगी आमसभा

September 6, 2026