भाजपा सदस्यता अभियान में इस बार भी बनाएगी विश्व रिकॉर्ड-गर्ग

जोधपुर,भाजपा सदस्यता अभियान में इस बार भी बनाएगी विश्व रिकॉर्ड- गर्ग। भाजपा नेता और राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है और राजस्थान में इसका लक्ष्य सवा करोड़ सदस्य बनाने का है, इसके लिए बूथ स्तर से लेकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गर्ग गुरुवार को जोधपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – ड्राईफ्रूट का काम साथ करने का बोलकर गुजराती ने की ठगी

उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार हर 6 साल में भाजपा सदस्यता अभियान चलाती है। वर्तमान समय में देशभर में करीब 10 करोड़ भाजपा सदस्य की गिनती है। वर्तमान समय में शुरु किये गये ऑनलाईन सदस्यता अभियान में प्रदेश के 51 हजार बूथ पर प्रति बूथ 200 सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व जन प्रतिनिधियों को भी इस सदस्यता अभियान में भागीदारी निभाकर विश्व भर में सर्वाधिक सदस्यता वाले राजनैतिक पार्टी के रिकोर्ड को बरकरार रखने का दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर संसद तक सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है जिसमें वर्तमान सदस्यों को नवीनीकरण कराने के साथ सदस्यता बढ़ाने का दायित्व भी सौंपा गया है। संवाददाता सम्मेलन में पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया,रामनारायण डूडी,ओसिया विधायक भैराराम सियोल,शहर विधायक अतुल भंसाली के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025