Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने आरम्भ किया सेवा पखवाड़ा

जोधपुर,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने आरम्भ किया सेवा पखवाड़ा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा पखवाडा’ अभियान का शुभारम्भ किया।

इस पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, पौधारोपण,फल वितरण एवं बच्चों के साथ केक काटकर सेवा कार्य करते हुए मोदी का जन्म दिवस मनाया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष सालेचा के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें – सर्व वंचित समाज जोधपुर में निकालेगा धन्यवाद महारैली

जनप्रतिनिधि व जिला संगठन ने किया पोधारोपण
इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्य कर जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में कायलाना रोड स्थित चिड़िया नाथजी आश्रम में पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,महापौर वनिता सेठ, कार्यक्रम के जिला संयोजक भंवरलाल दहिया,विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,गीता भाटी, संजय संदीरमानी,महेंद्र तंवर,शोभित राठी, हंसराज प्रजापत,आदित्य गहलोत, पुरूषोतम मूंदड़ा,धीरज मकवाना, महेश व्यास,शशि प्रकाश प्रजापत, गजेंद्र मेवाड़ा,मनीष परिहार,राकेश बागरेचा,हेमंत जानयानी,गौरव जैन,अनिल वैष्णव,दीपक राजोरिया, फतेहराज मांकड,रफीक लौहार, रविंद्र परिहार,अशोक भाटी,अमर सिंह,राजेंद्र टाक,अशोक खिंची, पिथाराम दहिया,रामकिशोर गहलोत,भवानी सिंह शेखावत,रवि पाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

उम्मेद अस्पताल में महिला मोर्चा की ओर से फल वितरित गया। चौपासनी स्थित सुख सवेरा संस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरूण धाणदिया ने सेवाभावी कार्य करते हुए छोटे बच्चों को भोजन कराया।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026