Doordrishti News Logo

बाबा साहेब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा की पुष्पाजंलि

जोधपुर,बाबा साहेब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा की पुष्पाजंलि। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथी पर भारतीय जनता पार्टी, शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागौरी गेट स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,सरदारपुरा विधानसभा प्रत्याशी प्रो.डॉ.महेन्द्र सिंह ने भी पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब ने अपनी जीवन में सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक और संवैधानिक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे। जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिऐ अपना जीवन समर्पित कर दिया। शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री भी बने थे। उन्होंने सक्रिय रूप से दलितों के साथ-साथ हमारे समाज के अधिकारहीन वर्ग के लिए भी कार्य किया और उनके अधिकारों के लिए लड़े।

यह भी पढ़ें – शहर के सभी क्षेत्रों में 9 को जलापूर्ति बन्द रहेगी

सरदारपुरा के भाजपा प्रत्याशी प्रो. डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड ने कहा कि बाबा साहेब एक राजनीतिक नेता, कानूनविद,मानवविज्ञानी,शिक्षक, अर्थशास्त्री थे। बाबा साहेब के बनाये हुए संविधान का पालना करना, अधिकार व दायित्व का पालना करने का आह्वान किया। भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, जिला महामंत्री डॉ.करणीसिंह खींची, विजय राजोरिया,भंवरलाल दैया, संजय चंदीरमानी,धीरज मकवाना, सुनिल कुमार भाटी,सुरेश भाटी,महेन्द्र मेघवाल,राजेन्द्र पालीवाल,नाथूसिंह राठौड़,धनराज मकवाना,वरूण धाणदिया,सीमा माथुर,ओमप्रकाश दैया,मुकेश लोढा,मुकेश दवे,लक्ष्मीचंद धारीवाल,रफीक लौहार,डॉ.रविन्द्र परिहार,मेहबूब खान नसरानी,अनिल वैष्णव,अब्दुल नईम सिलावट,जानी देवी,मुकेश माली,मंजु मेवाड़ा,विष्णु सरगरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा समता मूलक समाज की स्थापना के लिए प्रयासों को याद करते हुए उन्हें श्रंद्वाजलि दी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026