• भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति बैठक शुरू
  • भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक की आज से हुई शुरुआत
  • केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बैठक के पहले दिन के उद्धघाटन सत्र को किया संबोधित
  • आज़ादी के बाद कांग्रेस ने सिर्फ ओबीसी समाज को वोट बैंक के लिए किया इस्तेमाल- भूपेन्द्र यादव
  • इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है- डॉ के लक्ष्मण

जोधपुर,भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से जोधपुर में शुरु हुई। 9 से 10 सितंबर को होने वाली इस बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव का संबोधन हुआ।

कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह भी दोपहर बाद जोधपुर पहुंचे उनका आयोजन स्थल पर स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उन्हें कभी भी सामाजिक न्याय नहीं दिया। यह मोदी सरकार ही है जिसने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया। यह मोदी सरकार ही है जिसने नवोदय विद्यालय,केंद्रीय विद्यालय और छम्म्ज् जैसी बड़ी परीक्षा में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।

bjp-obc-morcha-working-committee-meeting-begins

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा की चुनावी समय में राजनीतिक भूमिका को समझाया और आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है और आने वाले चुनाव में ओबीसी मोर्चा उन्हें सत्ता से निकाल फेंकेगा। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया ने राजस्थान में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए राजस्थान में पधारे सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया व राजस्थान की राजनीतिक स्थिति से परिचय कराया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ‘कृषि का भविष्य और किसानों का उत्थाना’ विषय पर अपनी बात रखते हुए मोदी सरकार के किसानों के लिए किये गए अनेको कार्यों पर चर्चा की।
जोधपुर की कार्यसमिति ओबीसी मोर्चा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी राज्यों में ओबीसी मोर्चा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यसमिती के पहले दिन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों में भूपेंद्र यादव,गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित देशभर के 125 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन प्रतिनिधियों में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य और राज्य के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत ने कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews