Doordrishti News Logo

भाजपा के सांसदों ने कोई काम नहीं किया,400 पार क्यों कह रहे?- गहलोत

जोधपुर,भाजपा के सांसदों ने कोई काम नहीं किया,400 पार क्यों कह रहे?-गहलोत। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सांसदों ने कोई काम नहीं किया। यह चार सौ पार क्यों कह रहे हैं? अब माहौल बदल रहा है। इस बार चुनाव परिणाम चौकानें वाले होंगे। गहलोत आज कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा की उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल जेल में ऑपरेशन क्लीन स्वीप,16 मोबाइल 9 सिम कार्ड बरामद

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज की इतनी भीड़ अपने आप में संदेश है। काफी समय बाद इतनी भीड़ आई,मैंने जब पहला चुनाव लड़ा था तो मैं इंदिरा गांधी के साथ इस स्टेडियम में आया था। उस समय जो नजारा था,वही नजारा आज नजर आ रहा है। अब माहौल बदल रहा है, हमने प्रदेश में अच्छे उम्मीदवार दिए हैं। भाजपा के सांसदों ने कोई काम नहीं किया। यह 400 पार क्यों कह रहे? क्योंकि उन्हें संविधान में संशोधन करने हैं। यह आरक्षण खत्म कर सकते हैं। इस बार चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

गहलोत ने कहा कि भाजपा ने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के घोटाले किए। कांग्रेस के खाते बंद कर दिए। विदेशी सरकारों ने मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने पर आपत्ति जताई है। पूरी दुनिया में देश की बदनामी हो रही, आपके सामने बड़ी चुनौती है। अगर मोदीजी जीत गए तो अगली बार चुनाव होंगे या नहीं,यह डर बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आपके सांसद और मंत्रीजी ने कोई काम नहीं किया। ईआरसीपी के नाम पर प्रदेश के साथ धोखा कर रहे और नर्मदा का पानी कांग्रेस लेकर आई है।

चुनावी सभा को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा,ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: