Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम उत्तर के पार्षद दलों की प्रथम बैठक के पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में जिला के पदाधिकारी एवं भाजपा पार्षदगणों ने उत्तर महापौर कुंती देवड़ा का स्वागत किया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि नगर निगम उत्तर बोर्ड की चुनाव पश्चात् पहली बैठक के समाप्ति पर पॉलोक्निक कॉलेज स्थित नगर निगम परिसर में उत्तर निगम कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने उत्तर निगम के महापौर कुंती देवड़ा को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जोशी ने शहर के विकास में सहयोग देने का भरोसा दिलाया एवं शहर के सौन्दर्यकरण एवं आमजन के कामकाज में तेजी लाने को कहा गया। स्वागत के दौरान जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणी सिंह खिंची, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. संगीता सोलंकी, पार्षद सुरेश जोशी, प्रदीप बेनीवाल, सहित भाजपा के उत्तर निगम के सभी पार्षद मौजुद थे।

Related posts: