Doordrishti News Logo

जोधपुर, भाजपा जोधपुर जिला देहात दक्षिण संगठन में विस्तार करते हुए आज जोधपुर जिला देहात दक्षिण किसान मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीष पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीराम रणवां, जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा, जिलाध्यक्ष जोधपुर देहात दक्षिण जगराम विश्नोई के निर्देशानुसार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह भेड़ द्वारा की गई।

किसान मोर्चा कार्यकारिणी के विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी के नवगठित पदाधिकारी अपनी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए किसान मोर्चें एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही क्षेत्र में एकजुटता के साथ कार्य कर आमजन की मदद एवं सेवा करेंगे।

नव गठित कायकारिणी में ये पदाधिकारी रहेंगे

जिला उपाध्यक्ष रवि नैण, अर्जुनसिंह शक्तावत, चिमनाराम सांई, जिला महामंत्री डॉ. केआर डउकिया, दयाल प्रजापत, जिला मंत्री अर्जुनराम विश्नोई, माणकसिंह राजपुरोहित, जसवन्तसिंह नान्दिया, दुर्गाराम देवासी, भगवान सिंह बांवरला,जिला कोषाध्यक्ष भंवरलाल माकड़, कार्यालय प्रभारी उम्मेदाराम सारण, कार्यालय सहायक हनुमानसिंह टाक, आईटी प्रभारी नारायण भगत,मीडिया प्रभारी दशरथसिंह पड़ियार, जिला प्रवक्ता हरिनारायण सिंह राठौड़, विधि/विद्युत समस्या निवारण प्रभारी एडवोकेट मूलसिंह चारण तथा सदस्यों में गोपाराम सारण, भंवरसिंह चान्दरख, कचराराम जाखड़, मोहनसिंह मोकलावास, रामकिशोर सैनी, प्रतापसिंह खाराबेरा, विमलेश कुमार चारण, चन्द्रसिंह रावर, विशनसिंह राठौड़, भबूतराम विश्नोई, रिछपालसिंह भाटी, छोगाराम मुदियाड़ा आदि होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews