विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों बाइक चोरी, केस दर्ज।कमिश्ररेट क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से वाहन चोरों ने बाइक को चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में ओसियां के एकलखोरी निवासी ओमप्रकाश पुत्र भारमल राम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह रमजान का हत्था क्षेत्र में आया था,जहां से उसकी बाइक को कोई चुरा ले गया। वहीं कापरड़ा के रावर की ढाणी हाल नांदड़ी फांटा के पास रहने वाले अशोक पुत्र छोगाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी को उसके घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई।
युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान
बनाड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। वहीं नई सडक़ पर एक होटल में काम करने वाले परमेंद्र सिंह ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि उसकी बाइक होटल के पीछे खड़ी थी। जोकि चोरी हो गई। इधर भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में सरदापुरा प्रथम सी रोड निवासी गजेन्द्रसिंह पुत्र बिरदीचंद ने पुलिस को बताया कि वह सुशील नगर भगत की कोठी क्षेत्र में आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
