बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था। शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 27 फरवरी को परिवादी के घर के आगे से दिन में बाइक को चुराया था। आरोपी से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है।
शातिर नकबजन गिरफ्तार चांदी के आभूषण बरामद
कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि कुड़ी सेक्टर 2 निवासी चैनराज पुत्र ढगलाराम ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के बाहर से अज्ञात शख्स 27 फरवरी को दिन में बाइक को चुरा ले गया। थानाधिकारी ने बताया कि बाइक चोर का पता लगाने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी फुटैज जांच कर अब एक शातिर मूलत: उत्तरप्रदेश हाल चार दुकान बासनी कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले सुरेश पुत्र हरीलाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है। अन्य वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
