आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली,मौत। शहर के निकट तिंवरी क्षेत्र में बाइक फिसलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पुत्र ने इस बारे में मर्ग में रिपोर्ट दी।
महिला और किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
मथानिया पुलिस ने बताया कि दर्जियों का बास गोपासरिया ओसियां निवासी मगराज पुत्र अशोक कुमार ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता 52 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र आईदान राम 19 मार्च को बाइक लेकर तिंवरी से निकल रहे थे। तब सामने अचानक आवारा पशु आ गया और उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। जिससे वे घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
