Doordrishti News Logo

बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर हथियारों से हमला,25 हजार लूटे

जोधपुर(डीडीन्यूज),बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर हथियारों से हमला,25 हजार लूटे। शहर के निकट केेरू स्थित देवासियों की ढाणी स्कूल के पास में रात के समय में बाइक सवार एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। सरिया,चाकू और हाथ में पहने क्लिप से हमला कर उससे 25 हजार रुपए लूट लिए गए। जाते हुए आरोपी उसे जान की धमकी दे गए।

पीडि़त ने एक व्यक्ति को नामजद कर राजीव गांधी नगर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। आरंभिक पड़ताल में इनके बीच में आपसी विवाद होना बताया जाता है।पुलिस ने बताया कि नेरवा चारणान संतोड़ा खुर्द तिंवरी निवासी अनोपाराम पुत्र पप्पूराम जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 1 सितंबर की रात को अपनी बाइक से महादेव नगर केरू देवासियों की ढाणी स्कूल के पास से निकल रहा था। तब राकेश जाखड़ और दो तीन दोस्तों ने रास्ता रोका और मारपीट की।

भीड़भाड़ वाले एरिया में महिला के गले से चेन चोरी

इन लोगों के हाथ चाकू,सरिया और हाथ में क्लिप पहना हुआ था। मारपीट से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी जेब से 25 हजार रुपए निकाल कर ले गए। आरोपियों ने जाते हुए उसे जान की धमकी भी दी।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026