बाइक सवार को रोका चोरी की निकली गाडी
- मोबाइल पर बात करता जा रहा था चालक
- गाड़ी जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार को रोका चोरी की निकली गाड़ी।घंटाघर में तैनात यातायात पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा। वह चोरी की बाइक में मोबाइल पर बात करते जा रहा था। पकड़ने के बाद जब जांच की गई तो वह बाइक चोरी की निकली। उस बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात)शालिनी राज ने बताया कि घंटाघर चौराहा पर आज एएसआई कालूराम के साथ कांस्टेबल रामेश्वरलाल तथा संतोष की ड्यूटी थी। शाम करीब छह बजे एक बाइक चालक फोन पर बात करते जा रहा था। उसे रोककर ई-डिवाइस मशीन से चैक किया गया तो फर्जी नम्बर प्लेट होने पर चालक को पकड़ लिया। मोटर साइकिल के चैसिस नम्बर को ई-चालान मशीन से चैक किया तो मालिक का नाम,पता एवं मोबाइल नम्बर मिला।
डॉ ललवानी व डॉ चौहान का मेडिसिन विभाग में चयन
मोबाइल नम्बर बात की तो पता चला कि शास्त्री सर्किल से बाइक चोरी हो गई थी,जिस पर पुलिस थाना शास्त्री नगर से मालूम किया तो बताया कि मोटरसाईकिल चोरी हुई है तथा थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। इस पुलिस आरोपी चालक बिडासनी डांगियावास निवासी संजय पुत्र मांगीलाल बिश्नोई को पकड़ लिया।
