Doordrishti News Logo

ऑटो सवार गर्भवती से बैग झपट ले गए बाइक सवार बदमाश

बैग में हीरे का मंगलसूत्र सहित नगदी और अन्य दस्तावेज थे

जोधपुर,ऑटो सवार गर्भवती से बैग झपट ले गए बाइक सवार बदमाश। शहर के हनुवंत स्कूल शास्त्रीनगर मोड़ पर ऑटो सवार गर्भवती महिला से बाइक सवार दो नकाबपोश युवक बैग झपट कर ले गए। बैग में उसका हीरे का मंगलसूत्र,7-10 हजार की नगदी के साथ क्रेडिट,डेबिट कार्ड,आईडी प्रूफ आदि सामान था। ऑटो से बाइक सवार लुटेरों का पीछा भी किया गया मगर वे हाथ नहीं लगे। पीडि़ता की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- मजदूर को महिला व पुरूष ने लूटा,गले का मादलिया तोड़ ले गए

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि सी सेक्टर 76 की रहने वाली श्रेया लोढ़ा पत्नी चंद्रेश लोढा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शनिवार को अपने चार साल के बेटे के साथ ऑटो में सवार होकर अपने ससुराल सी सेक्टर आ रही थी। ऑटो जब हनुवंत स्कूल शास्त्रीनगर मोड़ पर पहुंचा तो एक बाइक पर दो नकाब पहने युवक आए। ऑटो में बैठी के समय उसके हाथ से बैग झपटा मारकर ले गए। ऑटो चालक द्वारा बाइक सवारों का पीछा भी किया गया। मगर वे हाथ नहीं लगे। रिपोर्ट में बताया कि उसके बैग में 7-10 हजार की नगदी,हीरे का मंगलसूत्र,क्रेडिट, डेबिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ एवं अन्य सामान था। शास्त्रीनगर पुलिस अब फुटेज से बदमााशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026