Doordrishti News Logo

निर्माणाधीन नाले में गिरा बाइक सवार,अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,निर्माणाधीन नाले में गिरा बाइक सवार,अस्पताल में भर्ती। शहर के निकट बोरानाडा क्षेत्र में निमार्णाधीन भैरव नाले में रात को बाइक गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। इधर पीडि़त की पत्नी ने बोरानाडा थाने में इस संबंध में जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बोरानाड़ा पुलिस ने बताया कि सांगरिया फांटा भवानी नगर निवासी ममता प्रजापत ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें – पारिवारिक विवाद में कार में तोड़फ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया

रिपोर्ट में बताया कि उनके पति सुरेश प्रजापत शनिवार रात करीब दस बजे अपने काम से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में रोड के बीच लम्बे समय से खुला व निर्माणाधीन भैरव नाले में उनकी बाइक गिर गई और वे घायल हो गए। हादसे में उसके पति के हाथ,पैर व गर्दन में गहरी चोट आई हैं। ममता ने इस संबंध में लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026