Doordrishti News Logo

मारपीट कर बाइक और रुपए छीने,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट कर बाइक और रुपए छीने,केस दर्ज।आरटीओ के पास में एक युवक और उसके दोस्तों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर बाइक,रुपए और मोबाइल छीन कर ले गए। पीडि़त ने महामंदिर थाने में नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

वेटेनरी अस्पताल कोल्डरूम का एसी आउटर चोरी

महामंदिर पुलिस ने बताया कि जयगुरू रावत नगर बोरडीवाला जाव माता का थान निवासी रविंद्र कच्छवाह पुत्र दौलाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने दोस्तों संग आरटीओ के पास में था। तब दिलखुश और उसके दोस्तों ने रास्ता रोककर मारपीट की बाइक,रुपए और मोबाइल छीन कर ले गए। आरोपियों ने अब तक मोबाइल और बाइक को नहीं लौटाया है। महामंदिर पुलिस ने प्रकरण में जांच आरंभ की है।