Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में आज सावन का अंतिम सोमवार मनाया गया। इस सावन महीने को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में भगवान भोले नाथ की पूजा को महत्त्वपूर्ण और प्रभावकारी माना जाता है। इस बार श्रावण मास रविवार से शुरू हो कर रविवार को ही खत्म हो रहा है। शहर में आज शिव मंदिरों में शिवभक्तों का रेला उमड़ा। कुंवारी और सुहागिनों ने भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।
सावन के अंतिम सोमवार को शहर के सभी शिवालयों के साथ घर-घर पूजा अर्चना, दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किए गए। कोविड-19 की गाइड लाइन की पालना करते हुए प्रमुख शिवालयों में विशेष अनुष्ठान व महारुद्राभिषेक किये गए। उम्मेद उद्यान स्थित सार्वजनिक शिवालय, चांदपोल स्थित सिद्धपीठ रामेश्वर धाम, कटला बाजार स्थित अचलनाथ, सोजतीगेट-भोमेश्वर महादेव, भोगिशैल पहाडिय़ों में स्थित जबरनाथ, जागनाथ, पंथेश्वर व इकलिंग महादेव में ऋतुपुष्पों का शृंगार किया गया। भोगिशैल पहाडिय़ों में स्थित मंडलनाथ में महादेव का महारुद्राभिषेक व ऋतुपुष्पों का शृंगार किया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 20ई सेक्टर स्थित सिध्देश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया गया।

कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थनाएं

शिवालयों व घरों में कोरोना से मुक्ति व अच्छी बारिश के लिए प्रार्थनाएं की गई। चारों ओर भक्ति का माहौल बना रहा। बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक के बाद बिल्व पत्र, धतूरा, बेल, आक के फूल शिवजी को  अर्पित किया। भक्तों ने व्रत रखा और दान पुण्य भी किया। सावन के पहले सोमवार को भगवान इंद्र ने महादेव पर बारिश कर जलाभिषेक किया। आज भी सावन को अंतिम सोमवार सूखा ही बीता।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026