Doordrishti News Logo

विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद को सदैव तत्पर रहते हैं शेखावत

जोधपुर, विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद को जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सदैव तत्पर रहते हैं। शेखावत के प्रयासों से सऊदी अरब में फंसे और गंभीर बीमारी से ग्रसित भंवरलाल जांगीड़ की स्वदेश वापसी संभव हो पाई है।

Bhanwarlal of Degana was trapped in Saudi Arabia, Shekhawat got repatriated

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि राजस्थान के डेगाना निवासी भंवर लाल जांगीड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी के लिए कुछ समय पहले सऊदी अरब गए थे, लेकिन वहां पर गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। काफी प्रयासों के बाद भी भंवरलाल को भारत आने की अनुमति नहीं मिली।

इस पर अखिल अंतरराष्ट्रीय जांगीड़ ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के प्रधान अमराराम जांगीड़ और भंवरलाल के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को पूरे मामले से अवगत करवाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भंवरलाल को त्वचा की गंभीर बीमारी है। पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सऊदी अरब में भंवरलाल के साथी धर्मेंद्र ने बताया कि भंवरलाल का कंपनी से करार समाप्त हो चुका है। वीजा अवधि भी समाप्त हो गई है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सऊदी अरब से फ्लाइट्स बंद हैं।

भंवरलाल की सकुशल घर वापसी मुश्किल लग रही थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भारतीय दूतावास से संपर्क साधा और भंवरलाल को वतन वापसी की अनुमति मिल गई। इस पर महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अमरलाल जांगीड़, अध्यक्ष नेमीचंद जांगीड़ समेत सभी पदाधिकारियों ने शेखावत का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026