Doordrishti News Logo

राजनीति के अजातशत्रु थे भैरोंसिंह- शेखावत

स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की जीवनी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

जयपुर,पूर्व उप राष्ट्रपति और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की जन्मशती के आयोजनों की शुरुआत रविवार को भाजपा कार्यालय में फोटो प्रदर्शनी से हुई। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भैरोंसिंह राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बीज को पौधा और पौधे को अपने पुरुषार्थ से सींचकर वटवृक्ष बनाया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। भाजपा पूरे वर्ष भर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके चरित्र को राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले नए पुराने कार्यकर्ताओं के बीच लेकर जाएगी, ताकि उनसे प्रेरणा ले सके।

ये भी पढ़ें – हिमालय वुड बेज शिविर में भाग ले रही जोधपुर की रेणु जैसल

उन्होंने कहा कि मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण में कहीं न कहीं भैरोंसिंह की छाप लगी है। उनके जीवन से हमने कहीं न कहीं कुछ सीखा है। मैं अपनी तरफ से भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026