1 अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
गर्मी की छुट्टियों में आवागमन में होगी सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस।गर्मी की छुट्टियों से पहले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1अप्रैल से पुनः अपने पूर्ण मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है,जिससे जोधपुर से जम्मू जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण ब्रिज संख्या-17 में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन संख्या 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को पठानकोट रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा था।अब कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर मरम्मत और तकनीकी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद रेलवे ने ट्रेन को फिर से पूरे मार्ग पर चलाने का फैसला किया है।
डेगाना-मेड़ता रोड़ रेलखंड में आरयूबी डीलॉन्चिंग से सड़क यातायात अस्थायी बाधित
इसके तहत ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रेल से व 14804 जम्मूतवी- भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रेल से संचालित होगी। इसके लिए अग्रिम आरक्षण भी शुरू कर दिया गया है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यह ट्रेन यात्रियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी,क्योंकि अब उन्हें जोधपुर से जम्मू तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
