Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल 27 से

  • आवागमन में ट्रेन के होंगे 14 ट्रिप
  • भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को चलेगी

जोधपुर(डीडीन्यूज),त्योहार पर यात्रियों के घर आवागमन की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच 27 सितंबर से 14 ट्रिप के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन 04827,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 27 सितंबर से 27 दिसंबर तक(14 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को सुबह 11.30 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 04828, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल 28 सितंबर से 28 दिसंबर तक (14 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी ।

मंडोर सुपरफास्ट सहित दिल्ली साइड की 3 ट्रेनें रद्द

इन स्टेशनों पर ट्रेन करेगी ठहराव
ट्रेन आवागमन में लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,रानी, फालना,जवाई बांध,पिंडवाड़ा, आबूरोड,पालनपुर,महेसाना, साबरमती,बड़ोदरा,भरूच,सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में 1 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,1 थर्ड एसी इकोनॉमी,5 द्वितीय श्रेणी स्लीपर,4 जनरल और दो पॉवर कार सहित 17 डिब्बे होंगे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026