फुटपाथ पर भिखारी की मृत्यु,ठंड से मरने की आशंका

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। फुटपाथ पर भिखारी की मृत्यु,ठंड से मरने की आशंका। शहर के उम्मेद उद्यान के पास में फुटपाथ पर बसर करने वाले एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई,संभवत: वह खानाबदोश था। उसके ठंड से मरने की आशंका जताई जाती है।

इसे भी पढ़ें – युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

शव को पहचान के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया मगर उसकी पहचान नहीं होने पर हिन्दू सेवा मंडल को सौंप दिया गया। घटना 12 जनवरी की है। उदयमंदिर पुलिस के अनुसार उम्मेद उद्यान गेट के पास कचहरी रोड पर 12 जनवरी को एक युवक का शव पड़ा मिला। इस पर पुलिस वहां पहुंची। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

वह जाति से हिन्दू प्रतीत हो रहा था। उसकी चार दिन तक पहचान नहीं होने पर उसका पोस्टमार्टम करवा हिन्दू सेवा मंडल को सौंप दिया गया। आशंका है कि उसकी मौत 12 जनवरी की रात ठंड से हुई होगी।