धूमधाम से मनाया बैंक ऑफ बड़ोदा का 118 वां स्थापना दिवस
जोधपुर(डीडीन्यूज),धूमधाम से मनाया बैंक ऑफ बड़ोदा का 118 वां स्थापना दिवस। बैंक ऑफ बड़ोदा ने अपना 118वां स्थापना दिवस लायंस क्लब जोधपुर मरूधरा के संयुक्त तत्वावधान में नारायणी देवी राजकीय बालिका उच्चप्राथमिक विद्यालय पुंजला 1 की छात्राओं के मध्य धूमधाम से मनाया।
अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए बैंक ऑफ बड़ोदा और लायंस क्लब जोधपुर मरूधरा द्वारा विद्यालय में अध्य्यनरत सभी बालिकाओं को स्कूल बैग,नोटबुक्स व स्टेशनरी प्रदान की गयी। एक शिक्षित बालिका पूरे परिवार और समाज के परिवर्तन की वाहक बनती है, इसलिये इस महत्ती कार्य को सम्पन्न करवाने को स्वयं बैंक के जोधपुर अंचल के उप-महाप्रबंधक मोतीलाल मीणा,सहायक महाप्रबंधक योगेंद्र कुमार सैनी व लायंस क्लब जोधपुर मरूधरा के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह साँखला, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश गोलेच्छा,डॉ मंजुलता साँखला, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह कछवाहा,सुमेरसिंह कछवाहा, मुकेश दवे,अशोक कुमार गहलोत व विजय अग्रवाल ने सेवा दी।
इसे भी पढ़ें – ओमप्रकाश होंगे जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त,राजेश मीणा आईजी जोधपुर रेंज होगे,दोनों डीसीपी भी बदले
भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

