फायरिंग में घायल बैंड वादक की मौत

  • परिजन रिश्तेदार देर रात पहुंचे बासनी थाना
  • आरोप दो दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी
  • बाद में किया भर्ती,कार्रवाई की मांग

जोधपुर,फायरिंग में घायल बैंड वादक की मौत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में 30 सितंबर को रिटायरमेंट पार्टी में फायरिंग के दौरान घायल हुए बैंड वादक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर वापस आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – एमबीएम यूनिवर्सिटी के कैडेट्स ने जीता स्वर्ण पदक

उसकी मौत की खबर परिजन और रिश्तदारों को मिलने के साथ ही वे लोग बासनी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि फकरूदीन को दो दिन ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। मगर बाद में फिर उसे भर्ती किया गया।

बासनी थानाधिकारी मोहम्म्द शफीक खान ने बताया कि सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में इंस्पेक्टर के पद से तीस सितंबर को सेवानिवृत हुए इंस्पेक्टर विजय सिंह की रिटायरमेंट पार्टी रखी गई थी। इसमें इंस्पेक्टर विजय सिंह के भांजे अजीत सिंह द्वारा 12 बोर बंदूक को लोड करते समय मिस फायर होने से गोली चल गई थी।

इसमें बैंड वादक फकरूद्दीन घायल हो गया था। मोती चौक चांदी हॉल निवासी बैंड वादक फकरूद्दीन ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। उसे तीस सितंबर को फायरिंग की घटना के बाद उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। उसकी आज शाम को उपचार के बीच मौत हो गई।

रात तक परिजन एवं रिश्तेदार बासनी थाने पर एकत्र होने के साथ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। अग्रिम कार्रवाई शुक्रवार को की जाएगी।

Related posts:

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025

केंद्रीय कारागार के शौचालय के रोशनदान में मिला कीपेड फोन

November 20, 2025

महिला की फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाकर समाज में बदनाम करने का आरोप

November 20, 2025