भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
असामाजिक तत्व की आशंका
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान। शहर के खांडाफलसा क्षेत्र में बालाजी मंदिर को किसी असामाजिक तत्व द्वारा पत्थर से तोडक़र नुकसान पहुंचा दिया गया। प्रतिमा के पत्थर लगने से एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पत्थर मिला है। किसने यह कारस्तानी की इस बारे में पुलिस अब पता लगाने में जुटी है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना को लोगों ने रोष जाहिर किया है।
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की मौत
जानकारी के अनुसार खांडाफलसा क्षेत्र में बालाजी का मंदिर आया है। संभवत: रात के समय में किसी असामाजिक तत्व द्वारा प्रतिमा पर पत्थर फेंका गया और एक हिस्से को नुकसान पहुंचा दिया गया। सुबह पता लगने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए और घटना को लेकर विरोध भी जताया। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया और आरोपियों का पता लगाने का आश्वासन दिया।
