नहीं बढ़ी जमानत 235 दिन बाद जेल लौटा आसाराम

जोधपुर(डीडीन्यूज),नहीं बढ़ी जमानत 235 दिन बाद जेल लौटा आसाराम। आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसा राम ने शनिवार सुबह सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट ने गत 27 अगस्त को उनकी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था,अब 235 दिन बाद आशाराम को जेल लौटना पड़ा।

यहां क्लिक कीजिएराधाष्टमी आज प्रमुख कृष्ण मंदिरों में होंगे आयोजन

आसाराम पाल गांव स्थित अपने आश्रम से रवाना होकर जेल पहुंचा और सरेंडर किया। जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने 27 अगस्त को सुनवाई के दौरान आशाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने एम्स की मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि आसाराम की स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने या लगातार चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता नहीं है।

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है और वह हाई रिस्क श्रेणी में आते हैं। उन्हें विशेष नर्सिंग देखभाल,नियमित निगरानी और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट से परामर्श की जरूरत है। कोर्ट ने माना कि उनकी स्थिति अब ऐसी नहीं है कि जमानत की अवधि बढ़ाई जाए।

आसाराम की स्वास्थ्य जांच अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने की थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने उनकी जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार किया। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि आसाराम ने पिछले कुछ महीनों में इलाज के लिए कई शहरों में विभिन्न अस्पतालों में यात्राएं कीं लेकिन नियमित फॉलोअप नहीं कराया।

उल्लेखनीय है कि आसाराम को दो अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा हुई है। पहला मामला 2013 का है,जिसमें जोधपुर में एक नाबालिग लडकी से बलात्कार का आरोप सिद्ध हुआ था। दूसरा मामला गुजरात के गांधीनगर स्थित उनके आश्रम में सूरत की एक महिला के साथ बलात्कार का है। दोनों ही मामलों में उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली है।

आसाराम को जनवरी 2025 में करीब 12 साल बाद पहली बार अंतरिम जमानत मिली थी। साढ़े सात महीने की जमानत अवधि के दौरान उन्होंने अपने बेटे नारायण साईं से भी मुलाकात की थी। नारायण साईं स्वयं सजा काट रहे हैं। 25 जून को सूरत जेल से जोधपुर के पाल गांव स्थित आसाराम के आश्रम पहुंचे थे। यह मुलाकात 11 साल बाद हुई थी।


विज्ञापन के लिए  9414135588 पर कॉल करें या वाट्सएप पर मेसेज करें

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026