पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम

कपड़े,जूट के 1000 थैले वितरित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम। शहर के नई सड़क में शनिवार प्रातः एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीपी छवि शर्मा और डॉ.विकास राजपुरोहित अधीक्षक एमडीएम अस्पताल उपस्थित थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया।

इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह,क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक कुंदन कुमार सिंह एवं जोधपुर संभागीय प्रबंधक मनीष गांधी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

विनायका अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी

इस अवसर पर बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए,जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया,जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।