प्लास्टिक पर रोक हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन
जोधपुर(डीडीन्यूज),प्लास्टिक पर रोक हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं रेलवे परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में जोधपुर मंडल द्वारा बुधवार को एकल प्रयोग प्लास्टिक पर रोक हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
जोधपुर: कार में था अफीम छुपाने का खुफिया बॉक्स 794 ग्राम अफीम का दूध बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान में मंडल के अंतर्गत आने वाले NSG-2 से NSG-4 श्रेणी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जोधपुर,जैसलमेर,मेड़ता रोड,नागौर,बाड़मेर,पाली मारवाड़ एवं नोखा स्टेशनों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्लेटफॉर्म पर कार्यरत स्टॉल विक्रेताओं को एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक बोतलों के उपयोग से बचने एवं वैकल्पिक उपाय अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अभियान का नेतृत्व मंडल के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक द्वारा किया गया, जिन्होंने विक्रेताओं एवं यात्रियों से संवाद स्थापित कर पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को जागृत किया।
इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर को स्वच्छ,पर्यावरण अनुकूल एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है।जोधपुर मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयासों द्वारा जन- जागरूकता को सुदृढ़ करता रहेगा।