Doordrishti News Logo

जोधपुर, एनजी क्लब ने महादेव क्लब को सीधे 2 सीटों में 25-21 व 25- 18 से पराजित कर स्व.अशोक बोहरा एवं विकास बोहरा स्मृति पुष्करणा शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।

Awards given to winners in shooting volleyball competition

बोहरा ब्रदर्स के तत्वावधान में राम ऋषि आश्रम गड्डी मैदान में खेले गए फाइनल मैच में महादेव क्लब के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन एनजी क्लब के युवा खिलाड़ियों ने अपने दमखम से मैच जीत लिया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम (दक्षिण) के आयुक्त विवेक व्यास एवं अध्यक्ष डॉ अविनाश हर्ष ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। एनजी क्लब के खिलाड़ी अनिमेष व्यास को बीके. व्यास स्मृति सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब तथा महादेव क्लब के अनिल व्यास को मैन ऑफ द टूर्नामेंट ट्रॉफी ढ़ी गई। मुख्य अतिथि विवेक व्यास ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत खेल का एक पहलू है लेकिन उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ही खेल भावना को प्रदर्शित करता है। दोनों ही टीमों का खेल प्रदर्शन अच्छा रहा ऐसी प्रतियोगिताओं के निरंतर आयोजनों से खेल प्रतिभाएं उभर कर आती है। समारोह अध्यक्ष डॉ अविनाश हर्ष ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है हर बालक को किसी न किसी खेल में हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है इससे पूर्व समाज के वरिष्ठ खिलाड़ी सूरज नारायण व्यास,अशोक पुरोहित, अनिल छंगाणी, जुगल पुरोहित, राकेश बोहरा, जुगल पुरोहित, राजकुमार व्यास, शिवजी, बोहरा तथा मैच निर्णायक प्रेम सिंह सोढा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुनील बोहरा एवं मंडल बोहरा ने किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026