पारिवारिक समस्या के चलते ऑटो चालक ने लगाया फंदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पारिवारिक समस्या के चलते ऑटो चालक ने लगाया फंदा। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में बोंबे मोटर के पास स्थित हरिराम की बगेची में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता सुबह चला तब उसकी भाभी खाने के लिए बुलाने गई थी। मृतक अकेला ही रहता था। पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि बोंबे मोटर स्थित हरिराम की बगेची में रहने वाले 55 साल के अली खां पुत्र जमाल खां का शव आज सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। पड़ौस में रहने वाली उसकी भाभी खाने के लिए बुलाने गई तब फं दे पर लटके होने की जानकारी मिली। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक समस्या का बताया गया है।
बेंतमार मेले को लेकर महिलाओं की मानव श्रृंखला
वह तीन चार महिनों से बेरोजगार था और अपनी टैक्सी भी नहीं चला रहा था। दोपहर में कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया गया है। कोई शकसुबह जाहिर नहीं किया गया है,संभवत: उसने रात में या अलसुबह ही फंदा लगाया था।
