Doordrishti News Logo

मामी के भाई ने दोस्ती के नाम पर फोटो वीडियो से किया ब्लैकमेल

पांच लाख मांगे

जोधपुर,मामी के भाई ने दोस्ती के नाम पर फोटो वीडियो से किया ब्लैकमेल।शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके मामी के भाई ने फोटो वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी और पांच लाख रुपए की डिमाण्ड की। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर फोटो को वायरल कर डाला। परेशान महिला ने अब केस दर्ज करवाया है।पुलिस ने ब्लैमेल करने और धमकाने का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – मानसिक तनाव में युवक ने लगाया फंदा

एक महिला की तरफ से भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी मामी का भाई शंकरसिंह ब्लैकमेल कर रहा है। वह पांच लाख की डिमाण्ड करने के साथ फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकियां देता रहा। उसे जब रुपए नहीं दिए गए तो फोटो वीडियो वायरल कर डाले। उसके इस कृत्य में मनोज नाम का एक अन्य शख्स भी शामिल है। वह अपनी मामी से फोन पर बात करती थी,मगर वाट्सएप उसका भाई चलाता था। इस पर उसने फोटो वीडियो का सेव करने के बाद ब्लैकमेल कर दबाव बनाने लगा। वह उसे जबरन सिरोही भी लेकर गया था। मामले की शुरूआत वर्ष 2022 से हुई थी।इस साल जुलाई में वह उसे जबरन सिरोही लेकर गया था। अपनी कार में फोटो वीडियो के धमकाते हुए पांच लाख मांगे थे। पुलिस ने मामले में अब अग्रिम जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026