Doordrishti News Logo

चौपासनी गांव में श्मशान भूमि पर कब्जे का प्रयास,लोगों ने किया प्रदर्शन

जोधपुर,चौपासनी गांव में श्मशान भूमि पर कब्जे का प्रयास,लोगों ने किया प्रदर्शन। शहर के निकटवर्ती चौपासनी गांव में श्मशान भूमि पर गुरुवार की रात को भूमाफियों द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों से समझाइश की। लोग देर रात तक धरने पर बैठे रहे।

यह भी पढ़ें – विवाद में युवक का अपहरण कर पैर तोड़ा

जानकारी के अनुसार चौपासनी गांव में आए श्मशान की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने की कोशिश पर ग्रामीण एकत्र हो गए। वे लोग प्रदर्शन करने के साथ श्मशान भूमि पर धरना देकर बैठ गए। राजीव गांधी नगर पुलिस सूचना मिलने पर वहां पहुंची। लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। लोगों का आरोप था कि भूमाफिया जमीन पर कब्जा करने के इरादे से आए थे। मगर बाद में वे भाग गए।

Related posts: