Doordrishti News Logo

घर में घुसकर जबरन कब्जे का प्रयास,सामान चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में घुसकर जबरन कब्जे का प्रयास,सामान चोरी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित चाणक्य नगर में रहने वाली एक महिला के घर में कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और वहां से सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने सात लोगों को शांति भंग में पकड़ा है। संदेह है कि यह लोग संगठित रूप से अपराध कारित करने आए थे।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड चाणक्य नगर की रहने वाली आशा कल्ला पत्नी स्व.अशोक कल्ला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके मकान में 25 दिसंबर को भंवरलाल, विनोद,दलपत,प्रहलाद आदि एक साथ आए और घर से सामान चोरी करने के साथ कब्जा करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी होने पर वहां पहुंची।

पुलिस ने कुछ लोगों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है। आशंका है कि संगठित रूप से अपराध कारित करने आए थे। फिलहाल केसबाजी में गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।