Doordrishti News Logo

शेयर कारोबारी को तेल व शक्कर लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास

  • लेन-देन का विवाद
  • गुदा में डाली लाल मिर्च
  • कार में हुआ अपहरण
  • अब कराया केस दर्ज

जोधपुर,शेयर कारोबारी को तेल व शक्कर लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास। शहर के सरदारपुरा बी रोड पर एक कॉम्पलैक्स में शेयर बाजार कारोबारी का 11 मई की शाम को अपहरण कर लिया गया। उसे कार मेेंं जबरन डालकर पहले रतन नगर फिर बासनी औद्योगिक क्षेत्र सालावास लेकर गए। जहां लेन देन के विवाद में जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उसके गुदा में लाल मिर्च डालने के साथ शरीर पर सरसों का तेल और शक्कर डालकर जलाने की कोशिश की गई। बाद में अपह्र्ताओं ने खाली कागज पर साइन करवा कर रात को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें – वरुणार्ची व योगेश्वरी माताजी का पाटोत्सव सम्पन्न

पीडित कारोबारी ने इस बारे में सरदारपुरा थाने में अब नामजद लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है,जिसमें जांच आरंभ की गई है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।शंभू भवन फतेह सागर निवासी 58 साल के विठल कुमार माहेश्वरी पुत्र कन्हैयालाल माहेश्वरी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे सरदारपुरा प्रथम बी रोड स्थित अमरदीप कॉम्पलैक्स में शेयर का कारोबार करते हैं। 11 मई की शाम को कार्यालय बंद कर अपने घर की तरफ जाने वाले थे। नीचे आकर स्कूटी चालू की तब एक युवक जिसने खुद को शैलू नाम बताया और कहा कि चंद्रशेखर बच्छावत ने मिलने के लिए बुलाया है। वे 12वीं रोड पर खड़े हैं। इस पर वह युवक पीछे बैठ गया। जब वे 12वीं रोड पर पहुंचने वाले थे तब एक बाइक पर दो अन्य युवक आए और कहा कि बच्छावत एक अस्पताल गए है वहां जाकर मिलते हैं। इस पर वे उनके साथ चले गए।

वहां पर चद्रशेखर बच्छावत और अन्य सूरज भाटी एवं नंदपुरी नाम के शख्स मिले। चंद्रशेखर बच्छावत ने खाली स्टांप पेपर पर साइन करने को कहा और कहा कि लिख पांच करोड़ बछावत मांगता है और मैं दे रहा हूं। इस पर परिवादी ने पुराना हिसाब किताब मौखिक में निपटा दिया गया था और कोई लेन देन नहीं है तो क्यूं लिख कर दूं।

यह भी पढ़ें – जल का दुरूपयोग न हो आमजन में जागरूकता लाएं-जोशी

इस पर उनके साथ में मारपीट की गई और बाद में कार में अपहरण कर रतन नगर चौहाबो एक स्टील फैक्ट्री पर लेकर गए जहां भी मारपीट की गई। उसके बाद उनके मुंह पर टेप चिपकाकर उन्हें सालावास की तरफ ले जाया गया। जहां मारपीट किए जाने के साथ जिंदा जलाने की बात की। तब नंदपुरी ने उनके शरीर पर सरसों का तेल लगाने के साथ शक्कर डाल दी। उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया जा रहा था तब सूरज भाटी ने टोका कि इससे बात बिगड़ जाएगी और यह मर जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार उक्त लोगों ने उनकी गुदा में मिर्च भरने के साथ हाथों पर नशे के इंजेक्शन लगा कर स्टांप पर साइन करवाए और 1.20 करोड़ की मांग के साथ शेष रकम देने की बात लिखी।

पीडि़त ने अपनी बीमारियों का भी हवाला दिया मगर वे लोग नहीं माने। इसके बाद में यह लोग फिर से उन्हें कार में डालकर बासनी एरिया से होते हुए वापिस रात को स्कूटी के पास छोड़ा। दर्द और पीड़ा होने पर वे थाने नहीं जा सके। सोमवार को पीडि़त विठल कुमार ने इस बारे में सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026