एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फिजिसिस्ट्स ऑफ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन संपन्न
रीजनल कैंसर इंस्टिट्यूट का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीनस्थ रीजनल कैंसर इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित ‘एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फिजिसिस्ट्स ऑफ इंडिया’ (नॉर्दर्न चैप्टर) के 31वें वार्षिक सम्मेलन आज संपन्न हुआ।
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात वैज्ञानिकों, रेडियोलॉजिकल फिजिक्स विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने ‘फिजिक्स इन मॉडर्न मेडिसिन इनोवेशन,इंटीग्रेशन एंड इम्पैक्ट’ विषय पर गहन चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत,विशिष्ठ अतिथि डीआरडीओ डिफेंस लैब के निदेशक वीएस शेरोन प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा,रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर और इस कांफ्रेंस आयोजन के चेयरमैन डॉ. देवेश गुप्ता,डॉ.फतेह सिंह भाटी, आयोजन के सचिव प्रभात शर्मा तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी विशेष रही।
भारतीय परंपरा और संस्कृति के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक-राज्यपाल
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्नत भारत के सपनों को पूरा करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताई और आर्टिफीसियल इंटेलीजेन्स का उपयोग करते हुए मेडिकल फ़ेसिलिटी को और उन्नत करने के लिए यंग फिजिसिस्ट को आव्हान किया।डिफेंस लैब के निदेशक वी.एस. शेरोन ने मेडिकल फिजिक्स का कैंसर ट्रीटमेंट में रोल बताया।
प्रिंसिपल डॉ.बीएस जोधा ने रीजनल कैंसर इंस्टिट्यूट के बारे में बताया।डॉ देवेश गुप्ता ने बताया कि आरसीआई,जोधपुर की इमारत देश में बनी सबसे बड़ी कैंसर इमारतो में से एक है और इसमें अत्याधुनिक कैंसर ट्रीटमेंट की मशीनों की स्थापना की गई है।हमने इसको विकसित करने में काफ़ी मेहनत की है। प्रभात शर्मा ने प्रोक्योरमेंट ऑफ़ मशीन्स इत्यादि के बारे में जानकारी दी।मेडिकल फिजिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नलिनी और प्रज्ञा ने किया।
