Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महामंदिर हलके में रहने वाली १२ साल की एक स्कूली छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अपनी स्कूली चुन्नी से फंदा बनाया और झूल गई। घटना से पहले उसने अपनी मां से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन मांगा था। मां फोन पर किसी से बात कर रही थी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को मोर्चरी पर भिजवाया। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि हलका क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की स्कूल छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसने पलंग पर चढ़ कर अपनी स्कूल वाली चुन्नी को ही पंखे के हुक में डाला और झूल गई।

घटना से कुछ समय पहले उसने मां से पढ़ाई के लिए फोन मांगा था। तब वह फोन पर बात कर रही थी। वह कमरे में थी और टीवी देख रही थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मां को बाद में इसका पता लगा। फिर फंदे पर लटकी मिली। बच्ची के दादा ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया।

>>> निर्वाण दिवस पर युवाओं के मसीहा को दी श्रद्धांजलि

 

 

 

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026