अशोक गहलोत अपने गिरेबान में झाँके उन्हें हवाई बाते नहीं करनी चाहिए-गहलोत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अशोक गहलोत अपने गिरेबान में झाँके उन्हें हवाई बाते नहीं करनी चाहिए-गहलोत। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिफाईनरी पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को अपने गिरेबान में झाँककर देखना चाहिए वे अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण व हवाई आरोप लगाना करना बन्द करें। ऐसे हवाई आरोपो को राज्य की जनता कभी नहीं स्वीकारेगी।जनता वास्तविकता को पहचानती है कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन पर अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे,तब रिफाइनरी के लिए न कोई नीति थी न ही स्थान तय किया एवं न ही ठोस प्लानिंग की तथा रिफाइनरी के लिए बजट अनुमान भी नहीं लगाया। केवल सस्ती लोकप्रियता व झुठी वाहवाही लूटने के लिए जल्दबाजी में अपनी कुर्सी बचाने के लिए शिलान्यास कर दिया।
राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि दिसम्बर,2018 में भाजपा सरकार बनते ही हमने सही स्थान और उचित बजट तय किया लेकिन 2018 से 2023 तक गहलोत सरकार ने रिफाइनरी पर कोई काम नहीं किया,वे केवल अपनी सरकार व कुर्सी बचाने के चक्कर में जयपुर-दिल्ली चक्कर काटते रहे। दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत’ संकल्प को साकार करने के लिए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी।
मादक पदार्थ और गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का इनामी वांटेड गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं ने समय समय पर निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए प्रगति की जानकारी ली और मात्र दो वर्षों में रिफाइनरी का काम पूरा करवा दिया जिसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से हो रहा है। इससे राजस्थान के युवाओं को बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही पश्चिमी राजस्थान सहित बाड़मेर में बेहतर परिवहन सुविधाएँ सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र सहित राजस्थान राज्य में आर्थिक सुदृढता आयेगी। हमारी सरकार ने भारतमाला जैसी दूरदर्शी योजनाओं से बाड़मेर में औद्योगिक विकास को गति प्रदान की है और रिफाइनरी को रेल (262 किमी) इनलैंड, जलमार्ग और 700 किमी पाइप लाइन से जोड़ने का काम प्रगति पर है।
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि अशोक गहलोत के बेतुके बयानों से ही राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाया। मेरी अशोक गहलोत को सलाह है कि वे अपनी पुरानी सरकार की असफलताओं पर गंभीरता से सोचें हवा में आरोप लगाने से बचे। रिफाइनरी उद्घाटन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
