आसाराम की तबीयत बनी स्थिर, यूरिन इंफेक्शन

आसाराम की तबीयत बनी स्थिर, यूरिन इंफेक्शन

जोधपुर, अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौन शोषण के आरोपी आसाराम की तबीयत नासाज बनी हुई है। उसका एम्स अस्पताल में यूरिन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में उपचार चल रहा है। आसाराम को दो दिन पहले यहां पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर आसाराम के स्वास्थ्य पर पूरी निगरानी रखे हुए हैं। आज भी नियमित चेकिंग की गई। यूरिन इंफेक्शन के कारण आए बुखार के बाद उसे दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। कोई विशेष सुधार देखने को नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि यूरिन इंफेक्शन के अलावा उसके लिवर में भी सूजन है।

धीमी गति से हो रहा सुधार

आसाराम का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सेहत में सुधार बहुत धीमी गति के साथ हो रहा है। अब डॉक्टर इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आसाराम को बार-बार यूरिन इंफेक्शन क्यों हो रहा है। तीन महीने पहले जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद से आसाराम की सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। कुछ दिनों के अंतराल से वह लगातार बीमार पड़ता जा रहा है। उसकी कई बार जांच की गई। दो बार पहले भी उसे भर्ती कराया जा चुका है।

आजीवन कारावास मरते दम तक जेल में

उल्लेखनीय है कि आसाराम के गुरुकुल में पढऩे वाली एक नाबालिग छात्रा ने उस पर यौन उत्पीड़ऩ का आरोप लगाया था। 20 अगस्त 2013 को दिल्ली के कमला नगर थाने में केस दर्ज किया गया था। जोधपुर का मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस ने केस यहां ट्रांसफर कर दिया। जोधपुर पुलिस 31 अगस्त 2013 को आसाराम को इन्दौर से गिरफ्तार कर जोधपुर ले आई। इसके बाद से आसाराम लगातार जोधपुर जेल में ही बंद है। ट्रायल कोर्ट ने अप्रैल 2018 में आसाराम को दोषी करार देते हुए मरते दम तक जेल की सजा सुनाई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts