Doordrishti News Logo

आर्य वीर दल 23 को निकालेगा शहीद दिवस पर मशाल जुलूस

जोधपुर, आर्य वीर दल द्वारा 23 मार्च को शहीदों की याद में मशाल जुलूस निकालेगा। आर्य वीर दल जोधपुर के संचालक उम्मेद सिंह आर्य ने बताया कि शहीदे आज़म भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 मार्च बुधवार को शाम 5 बजे आर्य वीर दल जोधपुर के तत्वावधान में विशाल मशाल जुलुश का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार को इस अवसर नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया और कहा कि भगतसिंह का पूरा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्पद रहा है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर नारायण सिंह आर्य, चांदमल आर्य, जितेंद्र सिंह, हरि सिंह आर्य,उम्मेद सिंह आर्य, मदन गोपाल आर्य, विनोद आचार्य,गणपत सिंह आर्य, वीरेंद्र मेहता, रोशन लाल, श्रवण आर्य, इंदरसिंह सहित आर्य वीर दल के आर्यजन उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: