अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया चुनाव हारे,भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर

  • दिल्ली विधान सभा चुनाव की मत गणना
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जीती

नई दिल्ली,(डीडी न्यूज)।अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया चुनाव हारे,भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर। दिल्ली विधान सभा चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हुई। शुरुआती रूझानों में दिल्ली में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। अब तक घोषित परिणाम में आम आदमी पार्टी के मुखिया दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केलरीवाल को शिकस्त दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई हैं।

इसे भी पढ़ें – मेड़ता रोड डेमू शेड में रेल कर्मचारी संपर्क शिविर संपन्न

अब तक के रुझान में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा 48 सीट पर आगे चल रही है। अब दिल्ली में भी कमल खिलता हुआ ​नजर आ रहा है।

दिल्ली विधान सभा में कुल 70 सीटें हैं,बहुमत के लिए 36 सीटें होना आवश्यक है। सुबह से ही देश के प्रत्येक व्यक्ति की दृष्टि दिल्ली परिणाम पर है। गत 2 चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को इस चुनाव से काफी उम्मीदें थी,लेकिन उनका सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026