Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप में काम करने वाला कारीगर आभूषण लेकर फरार,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),ज्वैलरी शॉप में काम करने वाला कारीगर आभूषण लेकर फरार,केस दर्ज। शहर के निकट शिक्षक कॉलोनी राजीव गांधी नगर में ज्वैलरी शॉप पर काम करने वाला एक शख्स अपने मालिक के आभूषण लेकर चंपत हो गया। ग्राहकों के ऑर्डर की रकम पर भी हाथ साफ करने के साथ उधारी की रकम भी हड़प कर गया।

इसे क्लिक कीजिए और पढ़िए – घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला को कार चालक ने कुचला,मौत

पीडि़त दुकानदार को पता लगने पर अब नामजद रिपोर्ट दी गई है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सूरसागर के इन्द्रोका हाल शिक्षक कॉलोनी चौपासनी निवासी केशर सिंह पुत्र मोहन सिंह खींची ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी आशापूर्णा ज्वैलर्स के नाम से शिक्षक कॉलोनी में सोने चांदी की दुकान है। जहां पर काफी समय से पाली निवासी रितेश कुमार सोनी काम करता था। उसने दुकान पर काम करते समय चार लाख रुपये उधार लिए थे।

वह दुकान के नाम से ग्राहकों से आभूषण की खरीद करता और उसका हिसाब किताब भी दुकान के केशबुक में इन्द्राज नहीं करता था। 8 मार्च को दुकान से करीब दो किलो चांदी व तीस ग्राम सोने का शीश फूल भी चुराकर ले गया। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण में अब जांच आरंभ की है।

प्रत्येक समाचार को जल्दी पढ़ने के लिए घंटी के निशान पर क्लिक कीजिए।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026