Doordrishti News Logo

एमबीएमयू में आर्ट अटैक कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर,एमबीएमयू में आर्ट अटैक कार्यक्रम का आयोजन। एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के कला, शिक्षा,सामाजिक विज्ञान,वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अंतर्गत चलने वाले एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग पाठ्यक्रम द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु सह शैक्षणिक गतिविधि ‘आर्ट अटैक’का दो दिवसीय संचालन 18 व 19 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री भजन लाल ने की इंग्लैंड के मंत्री व भारतीय मूल के सांसदों से मुलाकात

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य कागज़ पर रंगों द्वारा अपनी सृजनशीलता का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के भीतर की भावनाओं को बाहार लाकर रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरना है।

‘क्रिएटिविटी मीट्स वैलनेस’ के विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति के माध्यम से व्यक्ति विशेष की भावानात्मक बुद्धिमत्ता जानने एवं उसकी अभिवृद्धि हेतु आवश्यक विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में चलने वाला एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग पाठ्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार शर्मा ने संकाय अधिष्ठाता प्रो अखिल रंजन गर्ग एवं उनके समस्त आयोजन दल सदस्यों को शुभकामनायें प्रेषित की।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन कमलेश कुम्हार के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र हित में विश्वविद्यालय में समय समय पर होते रहेंगे।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026