सेना के मेजर ने पूर्व पत्नी व उसके घरवालों पर लगाया स्कूटी और बाइक चुराने का आरोप

  • संपत्ति हड़पने की नीयत से कर रही अब तक परेशान
  • परिवाद पर बनाड़ थाने में मामला दर्ज

जोधपुर,सेना के मेजर ने पूर्व पत्नी व उसके घरवालों पर लगाया स्कूटी और बाइक चुराने का आरोप। सेना के एक मेजर को उनकी तलाकसुदा पत्नी व परिवार के लोग परेशान कर रहे हैं। तलाक होने के बावजूद उनके घर में घुसकर स्कूटी और बाइक चुरा ले गए। पूर्व पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर संपत्ति हड़पने की नीयत रखते हुए मेजर के भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में केस दर्ज करवा दिया। परिवाद पर अब बनाड़ थाने में मेजर की तरफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – क्राउन फॉर किड्स अभियान के तहत बच्चों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

सेना के एक मेजर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका निकाह पाली जिले की एक युवती के साथ वर्ष 2008 में हुआ था। मगर उनकी पत्नी का व्यवहार शुरू से ही रूखा रहने लगा। वह अपने पीहर पक्ष के लोगों के बहकावे में आकर संपत्ति और पैसा हड़पने की नीयत रखती थी। 30 दिसम्बर 22 को उनका कानूनी तौर पर तलाक हो गया। उनके दो संतानें भी हुई थी। मगर पूर्व पत्नी संपत्ति और पैसा हड़पने की नीयत रखते हुए लगातार तंग और परेशान करती रही। इसके साथ उसके परिवार के लोग देते रहे। वे खुले तौर पर झूठे केसबाजी में धमकाने का कहते रहे। मेजर के एक भतीजे के खिलाफ भी दुष्कर्म और पॉक्सो में केस दर्ज करवाया गया था।

मेजर ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पूर्व पत्नी और उसके भाई आदि उनके घर पर आए जोर जबरदस्ती करते हुए स्कूटी और बाइक को चुरा ले गए। वक्त घटना वे अपनी ड्यूटी पर थे। उनके परिवार के लोगों ने पूर्व पत्नी को काफी रोका टोका मगर वे नहीं माने और वाहन चुरा कर ले गए। जाते हुए संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की, जबकि उनका तलाक हो चुका है। फिर भी पूर्व पत्नी और उसके घरवाले तंग एवं परेशान करते हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews