Doordrishti News Logo

छट महापर्व पर बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

जोधपुर, शहर में बुधवार को पूर्वांचल व उत्तर भारत का प्रमुख सूर्य उपासना का छट महापर्व पर सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर पूजन किया गया। मंशापूर्ण महेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में कुड़ी क्षेत्र में अस्ताचलगामी सूर्य को छठ महापर्व पर अर्ध्य दिया गया। श्रीमंशापूर्ण महादेव मंदिर में आज छठ महापर्व के पूजन के अवसर पर लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित विपिन बिहारी ओझा ने बताया कि हजारों की संख्या में भक्तजनों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया।

छट महापर्व पर बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

इस अवसर पर पंचायत समिति लूणी के सदस्य महेंद्र सिंह विश्नोई, जिला परिषद सदस्य प्रेमा राम चौधरी, कुड़ी पूर्व सरपंच देवी सिंह सिसोदिया, कुड़ी पूर्व सरपंच सत्य नाथ पालीवाल, केपी सिंह, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष केके पाठक, प्रवक्ता ओम प्रकाश चौबे, पूर्व वार्ड पंच रेनू ओझा, शिव ओझा, मंदिर सदस्य दिग्विजय, सुरेश वर्मा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व 4 दिन तक उपवास रखकर श्रद्धा, निष्ठा पूर्वक मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,उत्तराखंड आदि कई प्रांत के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: